मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः पटेल मार्केट में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मेडिकल स्टोर और क्लिनिक भी चपेट में आई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौरः पटेल मार्केट में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मेडिकल स्टोर और क्लिनिक भी चपेट में आई

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तेजाजी नगर मेन रोड पर बने पटेल मार्केट में शनिवार को एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और पास में बने मेडिकल स्टोर और क्लिनिक को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर तेजाजी नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूप से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर में पटेल मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके लिए रवाना हो गई। आग इतनी भीषण था कि धुएं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और चार टैंकर की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी हैं।तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि आग लगने की घटना पटेल मार्केट में हुई है। तीन दुकानें जली है। आग लगने की घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है। हालांकि, आग किस वजह से लगी है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है मगर शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। इसकी जांच की जा रही है।बंद दुकान से हुई आग की शुरुआतडॉ. आशीष पुत्र हुकुमचंद राठौर ने बताया कि पटेल मार्केट में उनका संजीवनी नाम से क्लिनिक है। उनके क्लिनिक के पास में प्रशांत संते का प्रंजाल मेडिकल स्टोर और मनदीप राठौर का गणेश रेस्टोरेंट (एवरफ्रेश) के नाम से दुकान है। घटना करीब 11 बजे के आसपास की है। गणेश रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। जिसके बाद उसने मेडिकल स्टोर और उनके क्लिनिक को भी चपेट में ले लिया। घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानी तो नहीं हुई, लेकिन उनका और आसपास की दोनों दुकानों का भारी नुकसान हुआ है। संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें