मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर अग्निकांड में बिहार में किशनगंज निवासी 06 लोगों की जिंदा जलकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर अग्निकांड में बिहार में किशनगंज निवासी 06 लोगों की जिंदा जलकर मौत

किशनगंज। बिहार में किशनगंज जिले के 06 लोगों की मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार तड़के अग्निकांड में जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4 बजे इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुआ। बताया जा रहा है कि घर के बाहर चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद घर में रखे गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घटना के समय सभी लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।मृतकों में बिहार में किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र निवासी विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज, सिमरन और राशि सेठिया शामिल हैं। सभी एक ही परिवार से जुड़े हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय सेठिया कॉस्मेटिक व्यवसाय से जुड़े थे और जबड़े के कैंसर के इलाज के लिए परिवार के साथ इंदौर अपने बेटी-दामाद के घर आए हुए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें