मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामक कार्रवाई का जापान-अमेरिका मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और संयुक्त राज्य

अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा

ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामक कार्रवाई का मुकाबला करने की

अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सहयोगियों के बीच सैन्य, आर्थिक और अन्य

सहयोग को और बढ़ाने के लिए बुधवार को कई कदमों की घोषणा की।

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के प्रधानमंत्री के

सम्मान में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि संयुक्त

राज्य अमेरिका और जापान ऑस्ट्रेलिया के साथ एक विस्तारित रक्षा चक्रव्यूह

बनाएंगे। ब्रिटेन के साथ त्रिस्तरीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। जापान

को अमेरिकी नेतृत्व में शामिल होने के तरीके तलाशेंगे। ऑस्ट्रेलिया और

न्यूजीलैंड के साथ गठबंधन किया जाएगा।

बाइडेन ने यह भी

घोषणा की कि संयुक्त राज्य अमेरिका नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम के हिस्से

के रूप में एक जापानी अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर ले जाएगा। बाइडेन ने

प्रधानमंत्री किशिदा के साथ व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में संवाददाता

सम्मेलन में कहा, " ऐसा पहली बार होगा। इस मौके पर किशिदा ने रूस के खिलाफ

युद्ध में जापान के "यूक्रेन के लिए मजबूत समर्थन" की पुष्टि की। किशिदा ने

कहा, "यूक्रेन आजकल पूर्वी एशिया हो सकता है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें