मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

72 घंटे के लिए भारत नेपाल सीमा सील -7 मई को मतदान को ले रहेगा सार्वजनिक अवकाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
72 घंटे के लिए भारत नेपाल सीमा सील  -7 मई को मतदान को ले रहेगा सार्वजनिक अवकाश

72 घंटे के लिए भारत नेपाल सीमा सील

-7 मई को मतदान को ले रहेगा सार्वजनिक अवकाश

पटना।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के लिए मतदान के 72 घंटे पहले भारत- नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है।7 तारीख को तीसरे चरण का चुनाव है। बिहारके पांच लोकसभा क्षेत्र के लिए 7मई को चुनाव है,जिन जिलों में चुनाव है वहां उन जिलों में 7 मई सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं मतगणना के दिन 24 घंटे के लिए नेपाल सीमा को सील किया जाएगा. नेपाल सीमा पर निगरानी के लिए 13 अतिरिक्त चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां तैनात पुलिस और एसएसबी के जवान पूरी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं।मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान होना है. इसे देखते हुए मधुबनी जिले से सटे इंडो-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है। शनिवार की देर शाम चुनाव से 72 घंटे पूर्व बॉर्डर को सील कर दिया गया है। इंडो-नेपाल बॉर्डर मंगलवार की देर शाम तक सील रहेगा. साथ ही दोनों देश के सुरक्षाबल ज्वाइंट पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं।एसडीएम बीरेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में 72 घंटे तक बॉर्डर सील रहेगा. अति आवश्यक तथा आवश्यक कार्यों को छोड़कर दोनों देश के पैदल, ट्रेन एवं अन्य किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।एसएसबी के जवान भारतीय क्षेत्र में बॉर्डर के एंट्री प्वाइंट पर चौकसी बढ़ा दिए हैं।बता दें कि मधुबनी जिले में करीब 100 किलोमीटर से अधिक की अंतराष्ट्रीय सीमा पड़ती है। जहां झंझारपुर लोकसभा के बाद जिले के दूसरे लोकसभा क्षेत्र मधुबनी में चुनाव के दौरान भी बॉर्डर सील रहेगा।इंडो-नेपाल बॉर्डर की दोनों ओर 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व इधर से उधर आवाजाही न कर सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें