मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल से लौटते समय शराब पीकर आ रहे पांच शिक्षक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाल से लौटते समय शराब पीकर आ रहे पांच शिक्षक गिरफ्तार

सुपौल। जिले के भीमनगर चेकपोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने जांच के दौरान नेपाल से लौट रहे पांच शिक्षकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मद्य निषेध विभाग की टीम चेकपोस्ट के समीप नियमित जांच अभियान चला रही थी।इसी दौरान नेपाल से लौट रहे पांच लोगों को जांच के लिए रोका गया। जब उनका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मद्य निषेध विभाग की टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी लोग मधेपुरा जिले के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि ये शिक्षक मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्रों को लेकर नेपाल गए थे और वहीं से लौटते समय उन्होंने शराब का सेवन किया था।मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसके तहत शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिन शिक्षकों के हाथ में बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, वही अगर कानून का उल्लंघन करेंगे तो यह चिंताजनक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें