मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए इंदिरा गांधी को दोष मुक्त नहीं किया जा सकता : सिरसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए इंदिरा गांधी को दोष मुक्त नहीं किया जा सकता : सिरसा

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को एक्स पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दोष मुक्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने सिखों के पवित्र स्थान पर तोप के गोलों से हमला कराया था। सिख समुदाय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।मंत्री सिरसा ने कहा कि जब पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यह स्वीकार करते हैं कि ऑपरेशन ब्लू स्टार श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में प्रवेश करने का एक "गलत रास्ता" था, तो यह कांग्रेस की उस ऐतिहासिक भूल को उजागर करता है जिसने सिख समुदाय को गहरा आघात पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी से दोष हटाने का पी चिदंबरम का प्रयास अस्वीकार्य है।मंत्री सिरसा ने कहा कि सिखों के सबसे पवित्र धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर को अपवित्र करने का आदेश देने की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी किसी और की नहीं, बल्कि उस समय के राजनीतिक नेतृत्व की है। उन्होंने कहा कि न्याय अर्धसत्य या चुनिंदा अपराधबोध से नहीं मिलता। आदेश देने वालों को दोषमुक्त करने के लिए इतिहास को दोबारा नहीं लिखा जा सकता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें