मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

आईएटीए की आगामी आम बैठक की नई दिल्ली में मेजबानी करेगी इंडिगो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुबई/नई

दिल्ली, । बजट विमानन कंपनी इंडिगो जून 2025 में नई दिल्ली

में अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) की आगामी वार्षिक आम बैठक की

मेजबानी करेगी। ये घोषणा आईएटीए की यहां जारी वार्षिक आम बैठक में की गई।

एयरलाइन

ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इंडिगो 8-10 जून, 2025 को भारत की

राजधानी नई दिल्ली में 81वीं आईएटीए वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और विश्व वायु

परिवहन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी

(सीईओ) पीटर एल्बर्स ने सोमवार को कहा कि आईएटीए की वार्षिक आम बैठक 42

साल के बाद भारत में होगी।

एल्बर्स ने आईएटीए में उपस्थित

लोगों को बताया कि इंडिगो ने पहली बार उड़ान भरने वाले लाखों यात्रियों को

सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हम 2025 में 81वीं आईएटीए एजीएम के

लिए भारत के प्रवेश द्वार शहर नई दिल्ली में विमानन उद्योग को इकट्ठा करने

के लिए तत्पर हैं। गौरतलब है कि आईएटीए 330 से अधिक एयरलाइन का एक वैश्विक

समूह है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें