मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा ने उड़ानों में देरी के कारण यात्रा परामर्श जारी किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

-मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ानों में देरी का यात्रा परामर्शमुंबई। मुंबई में भारी बारिश के कारण इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयर ने कई उड़ानों में अस्थायी व्यवधान के कारण यात्रा परामर्श जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयर ने मंगलवार को जारी बयान में भारी बारिश के बीच उड़ानें बाधित होने के कारण यात्रा परामर्श जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया हुआ है। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों में मुंबई और ठाणे में मध्यम बारिश के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। एयरलाइंस कंपनियों ने भारी बारिश की संभावना के बीच यात्रियों को उड़ानों में देरी की चेतावनी और यात्रा संबंधी सलाह जारी की है।इंडिगो ने जारी बयान में बताया है कि मुंबई में भारी बारिश के कारण कई उड़ानों में अस्थायी व्यवधान के कारण यात्रा संबंधी अपनी सलाह जारी की गई है। एयरलाइन ने कहा है क‍ि आज, 15 जुलाई को उड़ान भरने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे संभावित देरी का अनुमान लगाएं और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय का ध्‍यान रखें, क्योंकि खराब मौसम के कारण सड़क यातायात सामान्य से धीमी गति से चल रहा है।इंडिगो ने बताया कि वे स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि उड़ानें जल्द से जल्द सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले इंडिगो एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच जरूर कर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें