मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

एटीसी की मंजूरी के बिना उड़ान भरने के आरोप में इंडिगो पायलट को हटाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 30 जनवरी । एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की आवश्यक मंजूरी

के बिना उड़ान भरने के आरोपित इंडिगो के पायलट को ‘रोस्टर’ से हटा दिया गया

है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एटीसी की मंजूरी के बिना इंडिगो

की एक उड़ान के दिल्ली से बाकू के लिए रवाना होने की घटना की जांच शुरू कर

दी है।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया

कि विमान नियामक एटीसी की मंजूरी के बिना इंडिगो के इस विमान के उड़ान

भरने की घटना की जांच कर रहा है। यह उड़ान दिल्ली से अजरबैजान की राजधानी

बाकू के बीच संचालित थी। इसके साथ ही इस उड़ान का संचालन करने वाले पायलट

को जांच होने तक ‘रोस्टर’ से हटा दिया गया है।

उधर, इंडिगो

के प्रवक्ता ने जारी एक बयान में कहा कि 28 जनवरी, 2024 को दिल्ली और बाकू

के बीच संचालित इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1803 से संबंधित घटना की जांच

चल रही है। इस मामले में जरूरत के हिसाब से उचित कार्रवाई की जाएगी। इस

घटना के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें