मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) के पोल से टकरा गया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन66 बार पढ़ा गया
पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) के पोल से टकरा गया। इस पोल पर डिस्प्ले यूनिट और उससे जुड़े लेजर या कैमरा सेंसर लगे होते हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:02 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई 225 (वीटी-एनओजी) जो नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही थी, वह श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 6 पर पार्क की जा रही थी, तभी वह वीडीजीएस पोल के संपर्क में आ गई।

श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, इस घटना में सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से विमान से सुरक्षित उतारा गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच तय प्रक्रिया के अनुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी। एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य बना हुआ है और सभी उड़ानों का आना-जाना तय समय पर जारी है।

गौरतलब है कि यह घटना उस घटना के एक दिन बाद हुई है जब दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट करना पड़ा था। दरअसल, पायलट की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उसे तुरंत मेडिकल सहायता की जरूरत थी।

फ्लाइट 6ई 1302 के पायलट को मस्कट में लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने देखा और फिर अस्पताल ले जाया गया। अब उसकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।

इंडिगो ने यात्रियों के लिए बेंगलुरु से मस्कट के लिए दूसरा विमान और नई क्रू टीम का इंतजाम किया ताकि यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

एयरलाइन ने कहा था कि फ्लाइट 6ई 1302 को क्रू मेंबर को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता के कारण डायवर्ट किया गया था। एयरलाइन ने यह भी कहा कि मस्कट में इंतजार कर रहे यात्रियों को जलपान और नियमित अपडेट दिए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें