मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

मजबूत घरेलू मांग के चलते वित्त वर्ष 26 में भारत की विकास दर उच्च स्तर पर रहेगी : वित्त मंत्रालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मजबूत घरेलू मांग के चलते वित्त वर्ष 26 में भारत की विकास दर उच्च स्तर पर रहेगी : वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी मासिक इकोनॉमिक रिव्यू में कहा कि महंगाई दर के न्यूनतम स्तर पर रहने, मजबूत ग्रामीण एवं शहरी मांग और सरकारी पूंजीगत व्यय उच्च स्तर पर रहने के कारण बाकी बचे वित्त वर्ष 26 में देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज रहेगी।

मंत्रालय ने रिव्यू में कहा कि देश का व्यापक आर्थिक माहौल स्थिर बना हुआ है और इसे घरेलू मांग, महंगाई और अनुकूल सरकारी नीतियों से समर्थन मिल रहा है।

जीएसटी सुधार से खपत में इजाफा हो रहा है और मजबूत कृषि गतिविधियों के चलते ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

अक्टूबर के रिव्यू में मंत्रालय ने कहा कि कॉरपोरेट प्रदर्शन अच्छा बना हुआ है और कंपनियों की बैलेंसशीट अच्छी बनी हुई है। संस्थागत भागीदारी मजबूत होने के कारण घरेलू वित्तीय बाजार मजबूत बने हुए है।

सरकार ने बताया कि अस्थिर वैश्विक माहौल एक्सटर्नल सेक्टर के लिए चुनौती बना हुआ है। हालांकि, मजबूत सर्विस एक्सपोर्ट व्यापारिक निर्यात में आने वाले उतार-चढ़ाव को बैलेंस करने का काम कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में महंगाई दर 4.8 प्रतिशत रही है, जो कि दिखाता है कि साल के दौरान महंगाई कम रही है। आरबीआई एमपीसी ने वित्त वर्ष 26 में महंगाई दर के 2.6 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया है, जो दर्शाता है कि बाकी बचे वित्त वर्ष में भी महंगाई निचले स्तर पर रहेगी।

अक्टूबर एमपीसी में केंद्रीय गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त वर्ष 26 (चालू वित्त वर्ष) के लिए रिटेल महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 2.6 प्रतिशत कर दिया था, जो कि अगस्त 3.1 प्रतिशत पर था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए महंगाई दर के अनुमान को 2.1 प्रतिशत से घटाकर 1.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही के अनुमान को 3.1 प्रतिशत से घटाकर 1.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही के लिए 4 प्रतिशत कर दिया है।

आरबीआई ने अनुमान में आगे बताया कि वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में महंगाई 4.5 प्रतिशत रह सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें