मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीयों ने बल-बुद्धि और पराक्रम से आक्रान्ताओं को किया पराजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

- विक्रमोत्सव के संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

भोपाल,

1 मार्च । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में

संस्कृति की ध्वजा अनंतकाल से लहराती आयी है। हमारे देश ने बल-बुद्धि,

शौर्य, पराक्रम से आक्रांताओं को पराजित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शुक्रवार देर शाम उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि

मनुष्य का संसार में आना-जाना लगा रहता है, किन्तु संस्कृति सदैव विद्यमान

रहती है। भगवान ने अनेक लीलाएं कर कष्ट उठाएं और लड़ना सिखाया। दुनिया राम

कृष्ण के नाम से भारत को जानती है। संस्कृति पर बाढ़ के पानी के समान

आक्रांता आए और आक्रमण किया, किन्तु पानी के थपेड़ों की तरह आंक्रांता भी

वापस पराजित हुए। हमारे मंदिर मुगलों की सत्ता के दौरान निर्मित हुए हैं।

माता अहिल्या ने मंदिरों का पुर्नउद्धार कराया, वही नदियों पर अहिल्या घाट

भी बनवाए हैं।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया

मित्तल द्वारा मधुर भजन प्रस्तुत किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भजन गायक

कन्हैया मित्तल को बधाई देते हुए कहा कि उनके भजनों ने शरीर में जोश और

ऊर्जा का संचार होता है। आपने शिप्रा के किनारे आकर भजन सुनाएं, इसके लिए

आपको बधाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भजन गायक मित्तल का पुष्पगुच्छ एवं

स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। दिल्ली के संतोष नायक के दल ने ओम नम:

शिवाय, शास्त्री नृत्य, मुंबई के केजी हुपर ग्रुप ने हनुमान चालीसा एवं शिव

महादेव स्तुति सहित स्थानीय कलाकारों ने डमरू वादन प्रस्तुत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें