मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइल में मारे गए भारतीय श्रमिक का शव भारत भेजने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

तेल

अवीव । इजराइल में लेबनान से दागी गई टैंक रोधी मिसाइल के

हमले में मारे गए भारतीय श्रमिक पी. मैक्सवेल का शव गुरुवार देर रात भारत

के लिए रवाना किया जाएगा। मैक्सवेल (30) केरल के कोल्लम के रहने वाले थे।

इजराइल

के गृह मंत्री मोशे अर्बेल, जनसंख्या एवं आव्रजन प्राधिकरण (पीआईबीए) के

महानिदेशक, इजराइली विदेश मंत्रालय के अधिकारी और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ

राजनयिक गुरुवार शाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

एयर

इंडिया की उड़ान संख्या एआई 140 के जरिए इजराइली समयानुसार 21:10 बजे शव

दिल्ली ले जाया जाएगा और वहां से शुक्रवार को भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन

बजे निर्धारित एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 801 से तिरुवनंतपुरम भेजा

जाएगा। इजराइल के उत्तर में गैलील क्षेत्र में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11

बजे हुए टैंक रोधी मिसाइल हमले में मैक्सवेल की मौत हो गई थी। जिव अस्पताल

में उनके शव की पहचान की गई थी।

हमले में सात अन्य कर्मचारी

घायल हो गए, जिनमें केरल के मूल निवासी दो भारतीय भी शामिल हैं। हमले में

वाजाथोप के निवासी 31 वर्षीय बुश जोसेफ जॉर्ज और वागामोन के रहने वाले 28

वर्षीय पॉल मेल्विन घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती

कराया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें