मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, ज्योति सिंह संभालेंगी कमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, ज्योति सिंह संभालेंगी कमान

नई दिल्ली। एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 का आयोजन 25 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच चिली के सैंटियागो में होगा। हॉकी इंडिया ने इस विश्व कप के लिए 18 खिलाड़ियों के साथ दो वैकल्पिक खिलाड़ियों वाली 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

भारतीय टीम की कमान ज्योति सिंह को सौंपी गई है, जबकि निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज गोलकीपिंग का जिम्मा संभालेंगी।

टीम अपनी कड़ी तैयारियों को परखने और विश्व मंच पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम को जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल-सी में रखा गया है। भारत 1 दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को जर्मनी और 5 दिसंबर को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरणों में आगे बढ़ेंगी, जो 7 से 13 दिसंबर तक खेले जाएंगे।

टीम चयन को लेकर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के हेड कोच तुषार खांडकर ने कहा, "मैं भारतीय टीम और इस समय उनके खेलने के तरीके से बहुत खुश हूं। हॉकी में अनुशासन मेरा मुख्य सिद्धांत है। टीम को बनाते समय मैंने इसी को ध्यान में रखा है। हम कड़े प्रशिक्षण से गुजरे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने अपने रक्षात्मक ढांचे और प्रतिद्वंद्वी के स्कोरिंग क्षेत्र में फिनिशिंग पर कड़ी मेहनत की है। पिछले कुछ महीनों में लड़कियों ने अपने खेल में काफी सुधार और परिपक्वता दिखाई है।

हम सभी चिली जाने के लिए तैयार और बहुत उत्साहित हैं। लड़कियां विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से प्रेरित हैं।"

एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज।

डिफेंडर: मनीषा, लालथनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी।

मिडफील्डर: साक्षी राणा, इशिका, सुनीता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेइमा चानू, बिनिमा धन।

फॉरवर्ड: सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो, सुखवीर कौर।

वैकल्पिक खिलाड़ी: प्रियंका यादव, पार्वती टोपनो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें