मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

मुंबई। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 29.08 अंक 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,229.76 पर और निफ्टी 28.30 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,795.80 पर था।

शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा टॉप गेनर थे। इसके साथ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी पीएसई हरे निशान में थे।

निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 60.90 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,138.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,823 पर था।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड,बीईएल, सन फार्मा, टीसीएस, एलएंडटी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एमएंडएम गेनर्स थे। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एचयूएल लूजर्स थे।

एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च प्रमुख, राजेश पलविया ने कहा कि एआई वैल्यूएशन को लेकर चिंताओं और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की उम्मीदों के बीच सेमीकंडक्टर शेयरों में कमजोरी के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र में भारी गिरावट देखी गई, जिससे बाजार में सेंटीमेंट नकारात्मक बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि जब तक निफ्टी 23,950 के नीचे रहेगा, यही सेंटीमेंट बना रहेगा।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग,सोल और बैंकॉक हरे निशान में थे।

टेक शेयरों में बिकवाली के कारण अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.09 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 2.21 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई।

दूसरी तरफ कच्चे तेल में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72.35 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.04 डॉलर प्रति बैरल पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें