मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद; सेंसेक्स 1,065 अंक लुढ़का

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद; सेंसेक्स 1,065 अंक लुढ़का

मुंबई। बढ़ती वैश्विक अस्थिरता के चलते भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी बिकवाली देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,065.71 अंक या 1.28 प्रतिशत कम होकर 82,180.47 और निफ्टी 353.00 अंक या 1.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,232.50 पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट का नेतृत्व रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और डिफेंस शेयरों ने किया।

सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी 5.04 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.80 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.78 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 2.48 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 2.22 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.14 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 2.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

शेयर बाजार में करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखने को मिली।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 489.65 अंक या 2.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,701.05 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,562.30 अंक या 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,085.35 अंक पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बीईएल, कोटक महिंद्रा, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा लूजर्स थे। केवल एचडीएफसी बैंक ही हरे निशान में बंद हुआ है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, बाजार में गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक व्यापार फिर से टैरिफ को लेकर चिंताओं का उभरना है। अमेरिका-यूरोप के बीच ग्रीनलैंड को लेकर बढ़े तनाव के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई प्रमुख यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

इसके अलावा, एफआईआई की लगातार बिकवाली के कारण भी बाजार पर दबाव बना हुआ है। साथ ही, तीसरी तिमाही में कंपनियों की ओर से मिलेजुले नतीजे पेश किए जाने के कारण निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ है।

बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 214 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,032 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 77 अंक यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,508 पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें