मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

जीडीपी डेटा से पहले भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, ऑटो और फार्मा शेयरों में हुई खरीदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जीडीपी डेटा से पहले भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, ऑटो और फार्मा शेयरों में हुई खरीदारी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में मिला जुला कारोबार हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 13.71 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 85,706.67 और निफ्टी 12.60 की गिरावट के साथ 26,202.95 पर बंद हुआ।

सत्र के दौरान बाजार को संभालने के काम ऑटो और फार्मा सेक्टर ने किया। निफ्टी ऑटो 0.62 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.59 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 0.55 प्रतिशत और निफ्टी कंजप्शन 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी आईटी 0.11 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.20 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.58 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

मि़डकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 69.90 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,043.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 47.55 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,829.25 पर था।

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, टाटा स्टील और आईटीसी गेनर्स थे। पावर ग्रिड, इटरनल (जोमैटो), भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, बीईएल, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक और अल्ट्राटेक सीमेंट लूजर्स थे।

आज शाम को सरकार की ओर से दूसरी तिमाही का जीडीपी डेटा जारी किया जाएगा और सितंबर तिमाही में देशी की विकास दर 7 प्रतिशत से ऊपर रहने का अनुमान है।

जानकारों ने कहा कि दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े और आईआईपी डेटा आने से पहले बाजार में हल्की मुनाफावसूली देखी गई है। हालांकि, बाजार का आउटलुक बुलिश बना हुआ है।

अमेरिका फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना से वैश्विक स्तर पर सेंटीमेंट सकारात्मक बना हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 68.78 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के बाद 85,789.16 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 12.85 अंक या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के बाद 26,228.40 स्तर पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें