मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला; सेंसेक्स 76,500 के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला; सेंसेक्स 76,500 के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:26 पर सेंसेक्स 265 अंक या 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,529 और निफ्टी 70 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,920 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही थी। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 238 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,788 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 113 अंक या 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,513 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व कंज्यूमर और आईटी शेयर कर रहे थे।

निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी एनर्जी हरे निशान में थे। निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे।

एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और ट्रेंट लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में खुले। वहीं, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे।

कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है।

खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80.63 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.91 डॉलर प्रति बैरल पर था।

इसके अतिरिक्त, डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती देखी जा रही है और यह पिछली क्लोजिंग 94.71 के मुकाबले 0.31 पैसे की मजबूती के साथ 94.396 के स्तर पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें