मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 26,150 स्तर से नीचे कर रहा कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 26,150 स्तर से नीचे कर रहा कारोबार

मुंबई । भारतीय बेंचमार्क सूचकांक कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और रियलिटी सेक्टर्स में बिकवाली देखी जा रही थी।

सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 248.33 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के बाद 85,393.57 स्तर पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी 62.55 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद 26,113.20 स्तर पर बना हुआ था।

निफ्टी बैंक 140.10 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,541.25 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 152.90 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के बाद 61,196.30 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 50.75 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,823.95 स्तर पर था।

बाजार के जानकारों ने कहा, "‘ऐसा लगता है कि मार्केट नए रिकॉर्ड हाई के आसपास कंसोलिडेट हो रहा है और इसके बाद नए हाई पर पहुंचेगा। नए हाई के लिए फंडामेंटल सपोर्ट है, जैसा कि मजबूत जीडीपी आंकड़े और नवंबर में ऑटो सेल्स जैसे लीडिंग इंडिकेटर्स में दिखता है।"

उन्होंने आगे कहा कि रुपए में लगातार कमजोरी एक रुकावट बन रही है, जो एफआईआई फ्लो को प्रभावित कर रही है। भारत और अमेरिका के बीच एक फेयर ट्रेड डील रुपए की कमजोरी को रोक सकती है।

इस बीच सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील टॉप लूजर्स थे। वहीं, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एसबीआई और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स थे।

एशियाई बाजारों में चीन और बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जकार्ता, हांगकांग, सोल और जापान हरे निशान में बने हुए थे।

अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुए।

डाउ जोंस 0.90 प्रतिशत या 427.09 अंक की गिरावट के बाद 47,289.33 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.53 प्रतिशत या 36.46 अंक के नुकसान के बाद 6,812.63 स्तर और नैस्डेक 0.38 प्रतिशत या 89.76 अंक की गिरावट के बाद 23,275.92 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 1 दिसंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,171.31 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) इस कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 2,558.93 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें