मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला, आईटी सेक्टर में बिकवाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला, आईटी सेक्टर में बिकवाली

मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को कमजोरी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 253.99 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,019.34 और निफ्टी 105.75 अंक या 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,470.85 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का दाम आईटी सेक्टर कर रहा था। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप लूजर था। इसके अलावा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी पीएसई भी लाल निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में एचयूएल, एनटीपीसी, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और एसबीआई गेनर्स थे।

एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बीईएल, इंडिगो, एमएंडएम, सन फार्मा, एलएंडटी, टाइटन, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल लूजर्स थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 91 अंक या 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,995 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 38 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,679 पर था।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि निफ्टी 24,550-24,650 के अपने रुकावट के जोन के आसपास कारोबार कर रहा है।

ऐसे में इस स्तर पर कंसोलिडेशन और मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। इसके लिए सपोर्ट 24,300–24,200 के पास मौजूद है।

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध विक्रेता रहे और 1,918.99 करोड़ रुपए की बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,221.27 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदार थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें