मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, डिफेंस और ऑटो में तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, डिफेंस और ऑटो में तेजी

मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 306 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,193 और निफ्टी 88 अंक या 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,085 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो और डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी फार्मा भी हरे निशान में थे। वहीं, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी पीएसई लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 149 अंक या 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,125 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 208 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,628 पर था।

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इटरनल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, टीसीएस, ट्रेंट और एसबीआई गेनर्स थे।

टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि यूएई के ओपेक से बाहर होने से कच्चे तेल की कीमत पर हल्का दबाव देखने को मिला है, लेकिन अमेरिका-ईरान तनाव के चलते यह अभी भी 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

अब बाजार की निगाहें फेड की बैठक पर रहेंगी, जिसके फैसला आज रात को आएगा।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। शंघाई, हांगकांग, सोल , जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि जापानी बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के कारण बंद हैं।

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.05 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें