मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की बुधवार को शुरुआत सपाट हुई। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 7 अंक की मामूली तेजी के साथ 83,458 और निफ्टी एक अंक की बढ़त के साथ 25,724 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मेटल करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 172 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,054 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 59 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,208 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, बीईएल, आईटीसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, सन फार्मा, टाइटन, इंडिगो, इटरनल, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल गेनर्स थे।

इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे।

जानकारों ने कहा कि तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजें और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक घटनाक्रम से निवेशकों की सकारात्मक धारणा को बल मिला है। हालांकि, एआई के चलते आईटी शेयरों में उठापटक रह सकती है।

वैश्विक स्तर पर शंघाई, सोल और हांगकांग जैसे बड़े बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद हैं। टोक्यो, बैंकॉक और जाकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।

कमोडिटी मार्केट में तेजी देखी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.38 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 67.60 डॉलर प्रति बैरल पर था। सोना 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,938 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74.54 डॉलर प्रति औंस पर थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें