मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स 426 अंक उछलकर बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स 426 अंक उछलकर बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चार सत्रों की गिरावट के क्रम को तोड़कर हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 426.86 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,818.13 और निफ्टी 140.55 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,898.55 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो और मेटल शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो 1.11 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

निफ्टी आईटी 0.81 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.51 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.98 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.75 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 570.30 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,578.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 137.90 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,228.05 पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एमएंडएम, ट्रेंट, एचसीएल टेक और एचयूएल गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी ने शुरुआत में कमजोरी दिखाई, लेकिन बाद के कारोबार में मजबूत प्रदर्शन किया और 25,900 के करीब बंद होने में सफल रहा।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 25,750 से लेकर 25,730 का जोन एक अहम सपोर्ट है और अगर इंडेक्स इस स्तर के नीचे फिसलता है तो यह 25,730 तक भी जा सकता है। इसके लिए रुकावट का स्तर 25,950 से लेकर 26,000 है।

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक की कमजोरी के साथ 25,762 पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें