मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान में फंसे भारतीय 17 क्रू मेंबर्स में से केरल की टेसा जोसेफ स्वदेश लौटीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । कंटेनर जहाज एमएससी एरीज़ के भारतीय चालक दल

के सदस्यों में से एक केरल के त्रिशूर की भारतीय डेक कैडेट एन टेसा जोसेफ

गुरुवार को दोपहर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित स्वदेश लौट

आयीं।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए

कहा कि तेहरान में भारतीय मिशन और ईरानी सरकार के ठोस प्रयासों से यह संभव

हुआ है। मंत्रालय के अनुसार हवाई अड्डे पर कोचीन के क्षेत्रीय पासपोर्ट

अधिकारी ने जोसेफ का स्वागत किया।

मंत्रालय ने आगे कहा कि तेहरान

में भारतीय मिशन कंटेनर जहाज के शेष 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों के

संपर्क में है। चालक दल के सदस्य ठीक और स्वस्थ हैं और भारत में अपने

परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।

भारतीय मिशन एमएससी एरीज़ के

शेष चालक दल के सदस्यों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए ईरानी अधिकारियों के

साथ भी संपर्क में है। इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस मामले

पर अपने ईरानी समकक्ष विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन से बात की थी।

उल्लेखनीय

है कि ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के चलते वाणिज्यिक जहाज एमएससी

एरीज़ को ईरान ने अपने कब्जे में लिया था। इसमें 17 चालक दल सदस्य भारतीय

हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने महिला सदस्य की वापसी को ‘मोदी की

गारंटी से जोड़ा’ है। उन्होंने कहा है कि मोदी की गारंटी हमेशा देश या

विदेश में काम करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें