मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

इंडियन ऑयल का मुनाफा चौथी तिमाही में 52 फीसदी घटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनी

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी

तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2024 को

समाप्त चौथी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 52 फीसदी घटकर 4,837.69 करोड़

रुपये रहा है। कंपनी के बोर्ड ने 7 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश देने की

सिफारिश की है।

आईओसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना

में बताया कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा

आधे से भी कम होकर (52 फीसदी) घटकर 4,837.69 करोड़ रुपये रह गया है। इससे

पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में आईओसी को 10,059 करोड़ रुपये

का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष

2023-24 की चौथी तिमाही में उसका राजस्व घटकर 2.21 लाख करोड़ रुपये रह गया

है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसने 2.28 लाख करोड़ रुपये

का राजस्व अर्जित किया था। इसी तरह कंपनी की परिचालन आय 3 फीसदी घटकर 2.19

लाख करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.26

लाख करोड़ रुपये थी।

आईओसी ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही

में तेल कीमतों में कटौती और पेट्रोकेमिकल खंड में घाटा होने से उसके लाभ

में कमी आई है। चौथी तिमाही के नतीजों के बाद बोर्ड ने 7 रुपये प्रति शेयर

के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जो 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले

इक्विटी शेयरों का 70 फीसदी है। कंपनी इसका 30 दिनों के अंदर भुगतान करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें