मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

नौ सोमालियाई समुद्री लुटेरों का सरेंडर, भारत ने 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 12 घंटे तक चले

ऑपरेशन के बाद एक बार फिर सोमालियाई समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने के लिए

मजबूर कर दिया। इसके बाद अपहृत ईरानी जहाज को छुड़ाने के साथ ही चालक दल

के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया गया

है।

भारतीय नौसेना को 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली

पकड़ने वाले जहाज ''अल-कंबर 786'' को अरब सागर में अपहृत किए जाने की सूचना

मिली थी। समुद्री डकैती के इनपुट पर भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा

अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो जहाजों को अपहृत मछली पकड़ने वाले

जहाज (एफवी) को रोकने के लिए डायवर्ट कर दिया। घटना के समय भारतीय युद्धपोत

आईएनएस सुमेधा अपहृत जहाज से लगभग 90 नॉटिकल मील दक्षिण पश्चिम में था।

नौसेना को अपहृत ईरानी जहाज पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकुओं के सवार होने की

प्रारंभिक जानकारी मिली थी।

भारतीय युद्धपोत ने अपहृत एफवी

अल-कंबर को 29 मार्च को अरब सागर में रोक लिया और जहाज समेत उसके चालक दल

को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसके बाद भारतीय निर्देशित मिसाइल

फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल भी इस ऑपरेशन से जुड़ गया। लगभग 12 घंटे तक चले

ऑपरेशन के बाद शुक्रवार आधीरात बाद शनिवार को ईरानी जहाज पर सवार समुद्री

लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारतीय नौसेना ने इसके

बाद अपहृत जहाज को अपने कब्जे में लेने के साथ ही चालक दल के 23

पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया।

युद्धपोत

आईएनएस सुमेधा ने इसके बाद क्षेत्र में मछली पकड़ने की सामान्य गतिविधियों

को फिर से शुरू करने के प्रयास शुरू कर दिए। समुद्री लुटेरों से छुड़ाए गए

ईरानी जहाज को सुरक्षित क्षेत्र में ले जाने के लिए भारतीय नौसेना की

विशेषज्ञ टीमें एफवी की पूरी तरह से सफाई और समुद्री योग्यता जांच कर रही

हैं। भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के खतरों के बावजूद

नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें