मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल प्रदेश में शुरू हुआ भारत-किर्गिस्तान का युद्धाभ्यास 'खंजर'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 22 जनवरी । भारत-किर्गिस्तान का 11वां संयुक्त विशेष बल

अभ्यास ‘खंजर’ हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में

सोमवार से शुरू हो गया है। यह अभ्यास 3 फरवरी तक चलेगा। यह अभ्यास दोनों

देशों में बारी-बारी से हर साल आयोजित किया जाता है।

अभ्यास

में 20 कर्मियों वाले भारतीय सेना के दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट

(विशेष बल) के सैनिक कर रहे हैं। इसी तरह किर्गिस्तान के दल में 20

कर्मियों का प्रतिनिधित्व स्कॉर्पियन ब्रिगेड कर रहा है। इस अभ्यास का

उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-VII के अंतर्गत निर्मित क्षेत्र

तथा पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बलों के संचालन का

आदान-प्रदान करना है। यह अभ्यास विशेष बल के कौशल की उन्नत तकनीकों को

विकसित करने पर बल देगा

यह अभ्यास अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद

तथा चरमपंथ की साझी समस्याओं का समाधान करते हुए दोनों पक्षों को रक्षा

संबंध मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करेगा। इस अभ्यास से साझे सुरक्षा

उद्देश्यों को प्राप्त करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के

अतिरिक्त अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा उपकरणों की क्षमताओं को दिखाने का अवसर

भी मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें