मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जीत के साथ किया यूरोप दौरे का समापन, महिलाओं ने खेला ड्रॉ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ब्रेडा, भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को शूटआउट में

हराकर, जबकि महिला टीम ने ओरांजे रूड के खिलाफ ड्रॉ खेलकर यूरोप दौरे का

समापन किया।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मुकेश टोप्पो

(33') द्वारा निर्धारित समय में गोल करने के बाद शूटआउट में 3-1 (1-1) से

जीत हासिल की। वहीं, ओरांजे रूड के साथ 2-2 से ड्रॉ हुए मैच में भारतीय

जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए, संजना होरो (18') और अनीशा साहू (58') ने

गोल किया।

भारत और जर्मनी दोनों टीमों ने पहले हाफ में कोई गोल नहीं

किया। दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में मुकेश टोप्पो (33') ने पेनल्टी कॉर्नर

के जरिये गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि चौथे क्वार्टर के

चौथे मिनट में जर्मनी ने गोल कर 1-1 की बराबरी हासिल कर ली, जिससे मैच में

रोमांच बढ़ गया। दोनों टीमों द्वारा बढ़त लेने के प्रयासों के बावजूद,

नियमित समय के अंत में स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके कारण पेनल्टी

शूटआउट की नौबत आ गई।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शूटआउट 3-1

से जीता, जिसमें गुरजोत सिंह, दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने भारत के लिए

गोल किए। इसके साथ ही भारत ने जीत के साथ अपने यूरोप दौरे का समापन किया।

इस

बीच, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम और ओरांजे रूड के बीच पहला क्वार्टर

गोल रहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में, संजना होरो (18') ने

गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। ओरांजे रूड ने अच्छी प्रतिक्रिया दी,

दो पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने मजबूती से काम

किया, जिससे पहला हाफ भारत के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ।

तीसरे

क्वार्टर में ओरांजे रूड ने पहल की। ओरांजे रूड ने तीन पेनल्टी कॉर्नर

अर्जित किए और दो को गोल में बदल के 2-1 की बढ़त ले ली। भारतीय जूनियर

महिला हॉकी टीम ने अंतिम क्वार्टर में अनीशा साहू (58') को गोल की बदौलत

2-2 से बराबरी हासिल कर ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें