मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू बस हादसा: सीएम उमर अब्दुल्ला ने संवेदना व्यक्त की, घायलों को हरसंभव मदद का भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सांबा। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे श्रद्धालुओं की बस के सांबा जिले के जतवाल क्षेत्र में हादसे का शिकार होने की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतक श्रद्धालु के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।"

गौरतलब है कि यह हादसा गुरुवार तड़के उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर- यूपी 81 बीटी 7688) कठुआ से कटरा की ओर जा रही थी। जतवाल इलाके में अचानक बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

एक यात्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि वह अमरोहा आए थे और माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए कटरा जा रहे थे। बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। रास्ते में हादसा हुआ, जिसमें लगभग सभी लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बस सवार यात्रियों की मदद की। व्यक्ति ने दावा किया कि ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ। हम सभी शो रहे थे। अचानक से गाड़ी एक पुल से 30 फीट नीचे गिर गई।

दूसरे यात्री ने बताया कि वह अपने घर से 18 अगस्त को निकले थे। शुरुआत में चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालाजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद बस सवार सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रात को करीब डेढ़ बजे हादसा हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें