मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

यूएनसीटीएडी ने 2024 में जीडीपी 6.5 फीसदी रहने का जताया अनुमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

संयुक्त

राष्ट्र/नई दिल्ली, मूडीज रेटिंग्स और आईएमएफ के बाद

संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास (यूएनसीटीएडी) ने

अपनी एक रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में 6.5 फीसदी की दर से

बढ़ने का अनुमान जताया गया है।

यूएनसीटीएडी ने मंगलवार देर

रात जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत 2023 में 6.7 फीसदी की दर से बढ़ी

है, जिसकी वर्ष 2024 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस

रिपोर्ट के मुताबिक यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था

बनी रहेगी।

संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास की रिपोर्ट

के मुताबिक बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता

लाने के लिए देश में अपनी विनिर्माण प्रक्रियाओं का विस्तार कर रही हैं,

जिसका भारतीय निर्यात पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है

कि 2023 में हुई वृद्धि मजबूत सार्वजनिक पूंजीगत निवेश ओर सेवा क्षेत्र की

वृद्धि से प्रेरित रही है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय

मुद्रा कोष, रेटिंग एजेंसी मूडीज और एशियाई विकास बैंक ने कैलेंडर वर्ष

2024 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया है। हालांकि

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 7 फीसदी की

आर्थिक वृद्धि दर रहने का अनुमान जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें