मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय सभ्यता और आतिथ्य ने जीता विदेशी युवाओं का दिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारतीय सभ्यता और आतिथ्य ने जीता विदेशी युवाओं का दिल

जयपुर। जयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिभागियों ने लॉयंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 321 के इंटरनेशनल यूथ कैंप एंड एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भारतीय संस्कृति, परंपराओं और लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड की शानदार मेज़बानी का अनुभव किया।

लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड की अध्यक्ष प्रीती सक्सैना ने बताया कि इस प्रोग्राम में 5 देशों (नीदरलैंड, तुर्की, इटली, ब्राजील और स्विट्जरलैंड) से आए प्रतिभागियों स्टेइन ज़्वार्ट (नीदरलैंड्स), एमरे फेरिक व कैन सेंकायिर (तुर्की), एलेओनोरा एकर (इटली), इसाडोरा सिल्वा (ब्राजील) और नैलाह पुल्वर (स्विट्जरलैंड) — के साथ रचित, वैष्णवी और महक ने भी भाग लिया और भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए मेहमानों का मार्गदर्शन किया। आयोजन में सचिव एम.एम. पालीवाल, पीडीजी आलोक अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन दीपक शर्मा, संस्थापक सदस्य सुधीर जैन, अजय अग्रवाल, तेजेन्द्र गर्ग और विनय पाराशर उपस्थित रहे।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, संजीव गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन और उत्कृष्ट हॉस्पिटैलिटी के लिए अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को सम्मान-पत्र देकर धन्यवाद दिया। पत्र में सराहना करते हुए उन्होंने लिखा कि लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड की टीम ने विदेशी मेहमानों का दिल से स्वागत किया और पूरे प्रवास के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा। इससे प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाजों और पारिवारिक मूल्यों को करीब से जानने व समझने का अवसर मिला। सभी प्रतिभागी भारत से अपने साथ अविस्मरणीय यादें और नई दोस्त लेकर लौटेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें