मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल के काकरभिट्टा में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, 570 ग्राम सोना और विदेशी मुद्रा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाल के काकरभिट्टा में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, 570 ग्राम सोना और विदेशी मुद्रा बरामद

सुपौल। नेपाल के झापा जिले स्थित इलाके में नेपाल एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को भारी मात्रा में सोना और विदेशी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार्रवाई मेचिनगर क्षेत्र में की गई।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान परम पाठक केे रूप में हुई है, जिसकी उम्र 39 वर्ष बताई जा रही है। नेपाल एपीएफ के डीएस शैलेंद्र थापा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 570 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसके अलावा तलाशी में 20 हजार अमेरिकी डॉलर, 85 हजार 410 भारतीय रुपये, एक भारतीय आधार कार्ड, अलग-अलग ब्रांड के दो मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, एक बैंक चेकबुक और सात सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं।नेपाल पुलिस और एपीएफ की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। बरामद सामान और विदेशी मुद्रा के स्रोत के साथ-साथ संभावित नेटवर्क को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें