मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय कप्तान विराट कोहली बने पिता, पत्नी अनुष्का ने दिया बिटिया को जन्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर एक नए मेहमान ने दस्तक दे दी है। पितृत्व अवकाश लेकर ऑस्ट्रेलिया छोड़ भारत लौटे विराट ने सोमवार को बताया कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है।

कप्तान कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी सी प्राइवेसी चाहिए होगी।'

अभी पिछले हफ्ते ही विराट और अनुष्का बांद्रा स्थित अपने फ्लैट के पास वाली क्लिनिक में गए थे और इसके बाद साथ में खाना खाया था। इस दौरान अनुष्का बेबी बंप के साथ काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई थीं।

याद हो कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के एक गांव में शादी की थी। आलीशान रिजॉर्ट में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। बाद में दिल्ली और मुंबई में दो ग्रैंड रिस्पेशन दिए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें