मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हवाला के तीन लाख रूपये के साथ फारबिसगंज का कारोबारी नेपाल में धराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हवाला के तीन लाख रूपये के साथ फारबिसगंज का कारोबारी नेपाल में धराया

अररिया।जोगबनी के चाणक्य चौक से नेपाल प्रवेश किए फारबिसगंज के एक कारोबारी को नेपाल पुलिस ने हवाला के रूपये के कारोबार के आरोप में शुक्रवार को हिरासत में लिया है।जिला पुलिस कार्यलय मोरंग के पुलिस प्रवक्ता सह डीएसपी कोपिला चूड़ाल के अनुसार,भारतीय नम्बर प्लेट के मोटरसाइकल में सवार रहे फारबिसगंज के 55 वर्षीय नन्दलाल बाहेती को तीन लाख तीन हजार नेपाली रूपये के साथ अस्थायी पुलिस पोस्ट मटेरुवा से हिरासत में लिया गया।सब इंस्पेक्टर जोगेंद्र फुन्याल के नेतृत्व में नेपाल पुलिस की टीम शुक्रवार को मटेरुवा हिरासत में लिया।पुलिस प्रवक्ता डीएसपी कोपिला चुडाल के अनुसार जोगबनी से बीआर 38 एए 8306 नम्बर के स्कुटर में विराटनगर वार्ड 17 मे प्रवेश करते हुए हिरासत मे लिया गया, जिसके जांच के उपरांत पेंट के अंदर भाग में छिपाकर रखे गए नेपाली रूपये बरामद होने की बात कही गई है।चुडाल के अनुसार बाहेती के पास से 1 हजार के 300नोट , 5 सौ के चार व एक सौ के 11 नोट बरामद किया गया है।बरामद किए गए 3 लाख 3 हजार 100 रूपये व स्कुटर सहित बाहेती को हिरासत में ले कर इलाका पुलिस कार्यालय रानी मे रखा गया है। बरामद रूपये के स्रोत स्पष्ट नहीं बताने के कारण हिरासत मे लिए गए बाहेती के उपर इलाका पुलिस कार्यालय रानी के इन्स्पेक्टर कविन राई नेतृत्व की टीम आगे की अनुसंधान कर रही है।बरामद रूपये हवाला कारोबार का होने का अनुमान पुलिस का है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें