मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

सीडब्ल्यूजी 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ों का जलवा, प्रीति और जादूमणि ने दर्ज की शानदार जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीडब्ल्यूजी 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ों का जलवा, प्रीति और जादूमणि ने दर्ज की शानदार जीत

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर प्रीति ने 'राउंड ऑफ 16' में मलावी की डेबरा मिटेंजे के खिलाफ 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर, पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने 'राउंड ऑफ-16' में पाकिस्तान के रहमान को 5-0 से धोया। जादूमणि ने पहले राउंड को 3-2 से अपने नाम किया। राउंड-2 में जादूमणि को सभी जजों ने 10-10 अंक दिए। इससे पहले, राउंड ऑफ-32 में भारतीय मुक्केबाज ने स्कॉटलैंड के एरॉन कुलेन को 5-0 से मात दी थी।

54 किलोग्राम महिला वर्ग में प्रीति शुरू से ही मुकाबले पर पूरी तरह हावी नजर आईं और पहले राउंड में सभी पांच जजों ने उनके पक्ष में फैसला दिया। भारतीय बॉक्सर ने कई सटीक पंच मारे, जिसके कारण रेफरी को दूसरे राउंड में 2:13 मिनट पर मुकाबला रोकना पड़ा और इस तरह उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की।

जजों के स्कोरकार्ड में उनका दबदबा साफ दिखा; चार जजों ने पहला राउंड 10-9 से उनके पक्ष में दिया, जबकि एक जज ने 10-8 का स्कोर दिया। मुकाबला रोके जाने से पहले मिटेंजे दो बार नॉकडाउन भी हुईं।

इस जीत के साथ प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां 28 जुलाई को उनका मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड से होगा।

क्लाइड ने भी राउंड ऑफ 16 में घाना की बामफो को सर्वसम्मत फैसले (5-0) से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम आठ में जगह बनाई है।

क्वार्टर फाइनल का मुकाबला भारतीय बॉक्सर के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है, क्योंकि इसमें सेमीफाइनल में जगह बनाने का दांव लगा होगा।

भारत ने रविवार शाम तक अपनी झोली में दो और पदक डाले। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली।

चानू ने कुल 190 किग्रा भार (85 स्नैच और 105 क्लीन एंड जर्क) उठाया।

इससे पहले, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किग्रा वजन उठाया, जिसके बाद क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा वजन उठाने में सफलता हासिल की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें