मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय सेना के हवलदार गौरव चौहान ने एलोर्डा कप में कांस्य पदक जीता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, डॉट ऑन टार्गेट गनर्स के हवलदार गौरव चौहान ने 12 से 19

मई, 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित प्रतिष्ठित तीसरे संस्करण

एलोर्डा कप में 92 किलोग्राम पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी में कौशल और दृढ़ता

के उल्लेखनीय प्रदर्शन से कांस्य पदक हासिल किया है। हवलदार चौहान का

अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रदर्शन असाधारण रहा है। मुक्केबाजी के खेल के

प्रति उनके समर्पण और उनके प्रशिक्षण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने

वैश्विक मंच पर उन्होंने इस जीत को हासिल किया।

सैन्य जनसंपर्क

अधिकारी कर्नल अजिताभ शर्मा ने बताया कि यह जीत न केवल हवलदार चौहान के लिए

एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय सेना और पूरे देश के लिए भी

गर्व का क्षण है। यह मिशन ओलंपिक पहल के तहत खेलों को बढ़ावा देने और

प्रतिभाओं को निखारने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है।

भारतीय सेना के दृष्टिकोण के तहत सप्तशक्ति कमान की मिशन ओलंपिक पहल का

उद्देश्य खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और अपने एथलीटों को विश्व

स्तरीय प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से,

भारतीय सेना खेल प्रतिभाओं को निखारती है और अपने कर्मियों को उच्चतम स्तर

पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित करती है, ताकि वे प्रशिक्षण तथा

तैयारी के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें