मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से पांच दिन के नेपाल दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से पांच दिन के नेपाल दौरे पर

काठमांडू। भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ का पांच दिवसीस नेपाल दौरा आज से शुरू हो रहा है। वह नई दिल्ली से सेना के विशेष विमान से शाम करीब चार बजे राजधानी काठमांडू पहुंचेंगे।प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के सत्ता संभालने के बाद नेपाल की उच्चस्तरीय यात्रा पर आने वाले जनरल सेठ भारत के अब तक के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं। उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह तथा नेपाली सेना के प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। शाह के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी है।30 जून 2026 को भारतीय थल सेना प्रमुख का पद संभालने वाले जनरल सेठ को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सोमवार को शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में नेपाली सेना के मानद महारथी (आर्मी चीफ) की उपाधि प्रदान करेंगे। भारत और नेपाल के बीच एक-दूसरे के प्रधान सेनापतियों को ऐसी उपाधि प्रदान करने की परंपरा करीब सात दशक पुरानी है।नेपाली सेना के मुख्यालय जंगी अड्डा के अनुसार, यह परंपरा वर्ष 1950 से अब तक चली आ रही है। नेपाल के प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल को भी भारतीय सेना के मानद महारथी की उपाधि मिल चुकी है। वर्ष २०२४ में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिग्देल को यह उपाधि प्रदान की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें