मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

भारत बनाम वेस्टइंडीज : गिल-जायसवाल ने लगाए शतक, टीम इंडिया की पहली पारी 518/5 पर घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत बनाम वेस्टइंडीज : गिल-जायसवाल ने लगाए शतक, टीम इंडिया की पहली पारी 518/5 पर घोषित

नई दिल्ली। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। भारत की ओर से इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाए।

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए।

वह रन आउट होकर अपना तीसरा दोहरा शतक लगाने से चूक गए।

इसके बाद कप्तान गिल ने नितीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 91 रन जुटाते हुए टीम को 400 के पार पहुंचा दिया। नितीश ने 54 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली।

यहां से एक और शानदार साझेदारी देखने को मिली। गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़ते हुए टीम को 500 के पार पहुंचाया।

134.2 ओवर में ध्रुव जुरेल (44) रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए, जिसके तुरंत बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी।

गिल 196 गेंदों में 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद रहे। यह बतौर कप्तान उनका पांचवां शतक रहा।

वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 98 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने एक विकेट अपने नाम किया।

भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें