मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज के पहले ही मैच में इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज के पहले ही मैच में इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा। इस मैच के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी इतिहास रच देगी।

इस मुकाबले के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ कोहली-रोहित की जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिन्होंने एक साथ 391 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। फिलहाल रोहित-कोहली की जोड़ी ने भी इतने ही मैच एक साथ खेले हैं।

सचिन तेंदुलकर के अलावा, राहुल द्रविड़ ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ 369 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह जोड़ी लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। वहीं, सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले 367 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में एक साथ नजर आ चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली के साथ 341 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह जोड़ी लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जबकि विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की जोड़ी 309 मुकाबलों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाई है।

ऐसे में टीम इंडिया सीमित ओवरों की सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे मैच का आयोजन होगा।

सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में साल 1991 से अब तक कुल 94 मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीकी टीम ने अब तक 51 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि भारत ने 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इनके अलावा, 3 मुकाबले बेनतीजा रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें