मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

भारत-ब्रिटेन प्रस्तावित एफटीए पर अगले दौर की बातचीत इसी महीने करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । भारत-ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार

समझौते (एफटीए) पर अगले दौर की बातचीत इसी महीने शुरू होगी। यह जानकारी एक

वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को

बताया कि ब्रिटेन में नई सरकार के कार्यभार संभालने के साथ ही भारत और

ब्रिटेन के वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए लंबित

मुद्दों को सुलझाने और वार्ता को अंतिम रूप देने के लिए इस महीने अगले दौर

की वार्ता करेंगे। अधिकारी ने कहा कि एफटीए से जुडे़ दोनों पक्ष संपर्क में

हैं। दोनों के बीच अगले दौर की बातचीत इसी महीने शुरू होगी।

इससे

पहले ब्रिटेन के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने शनिवार को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह दोनों पक्षों

के लिए लाभकारी एफटीए को पूरा करने के लिए तैयार हैं। दोनों नेताओं ने

पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन एफटीए को शीघ्र पूरा करने की दिशा

में काम करने पर सहमति व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि

भारत-ब्रिटेन के बीच एफटीए के लिए बातचीत जनवरी, 2022 में शुरू हुई थी।

दोनों देशों में आम चुनाव के चलते चौदहवें दौर की वार्ता रुक गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें