मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

'भारत चौतरफा घिरा, विदेश नीति विफल', अमेरिकी टैरिफ के बाद अखिलेश यादव का हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'भारत चौतरफा घिरा, विदेश नीति विफल', अमेरिकी टैरिफ के बाद अखिलेश यादव का हमला

नई दिल्ली। भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद राजनीतिक घमासान मचा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो रही है। कहीं ना कहीं हमारा भारत संकट में है और देश चौतरफा घिरा है।

दिल्ली में अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "सरकार विदेश नीति पर पूरी तरह विफल रही है। किसान के हितों के लिए वादा किया था, लेकिन किसान की आय दोगुनी नहीं हो पाई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है। जिस तरह पाबंदियां लग रही हैं, कहीं ना कहीं हमारा देश और अर्थव्यवस्था संकट में है। किसान और नौजवान भी संकट में है। भारत चौतरफा घिर गया है।"

अमेरिकी टैरिफ के दबाव में भारत ने झुकने से इनकार कर दिया है? इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका से रिश्ते भारत को रखने ही पड़ेंगे।

उन्होंने कहा, "अमेरिका के साथ रिश्ते आज के नहीं हैं, यह बहुत पहले से रहे हैं। उन रिश्तों को मजबूत कैसे किया जाए, इस दिशा में काम होना चाहिए। कारोबारी और किसानों के हितों में सोचना चाहिए।" सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए आगे कहा, "सोचने की बात है कि आज सरकार को यह क्यों कहना पड़ रहा है? यह दुखद है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अगर प्रधानमंत्री चीन जा रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी जरूर लेकर जाएं, क्योंकि वह नाम बदलने में आगे हैं और हो सकता है वह चीन का भी नाम बदल दें।"

इस दौरान, अखिलेश यादव ने 'ग फॉर गधा' वाली टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जवाब दिया। सपा प्रमुख ने कहा, "ग फॉर गरीब भी तो हो सकता है, हम लोग गरीबों के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। हमारे लिए 'ग फॉर गरीब' है, हो सकता बीजेपी के लिए 'ग फॉर गधा' होता हो।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें