मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

ओआईसी का बयान बेतुका और पाकिस्तानी एजेंडे का हिस्साः विदेश मंत्रालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ओआईसी का बयान बेतुका और पाकिस्तानी एजेंडे का हिस्साः विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की ओर से जारी बयान को बचकाना बताया है। मंत्रालय ने कहा कि यह बयान पाकिस्तान के कहने पर जारी किया गया है और इसमें हमले की सच्चाई और उसकी सीमा पार से जुड़ी कड़ियों को अनदेखा किया गया है।भारत ने आरोप लगाया है कि ओआईसी को पाकिस्तान गुमराह कर रहा है। पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद में लिप्त है और ओआईसी का बयान उसके एजेंडे को आगे बढ़ाने वाला है। बयान में कहा गया, “हम भारत के आंतरिक मामलों में ओआईसी के दखल को पूरी तरह अस्वीकार करते हैं।”उल्लेखनीय है कि ओआईसी ने हाल ही में अपने बयान में दक्षिण एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताई और भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता की वकालत की। ओआईसी ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर अपने पुराने रुख को दोहराया और इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए मुख्य चुनौती बताया।ओआईसी ने अपने वक्तव्य में जम्मू-कश्मीर मुद्दे को दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए मुख्य चुनौती बताया। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे के समाधान के लिए अपने प्रयास तेज़ करे ताकि क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति सुनिश्चित की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें