मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने रिया मनी ट्रांसफर के साथ हाथ मिलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने

यूरोनेट के रिया मनी ट्रांसफर के साथ साझेदारी में विदेशों से भारत में धन

प्रेषण शुरू किया है। इसके लिए आईपीपीबी ने रिया मनी ट्रांसफर (रिया) के

साथ हाथ मिलाया है, ताकि ग्रामीण भारत में धन प्रेषण की सर्विस प्रदान की

जा सके।

संचार मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में

बताया कि आईपीपीबी और रिया ने ग्राहकों को सुरक्षित, कुशल और सुविधाजनक

अंतरराष्ट्रीय आवक धन हस्तांतरण सेवा प्रदान करने के लिए एक समझौता किया

है। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए इस सहयोग से देशभर के दूरदराज के

क्षेत्रों में ग्राहकों को सुविधाजनक और सस्ती वित्तीय सेवाएं उपलब्ध

होंगी।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यपालक

अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) आर विश्वेश्वरन ने कहा कि विदेश से

धन पाने वाले व्यक्ति को खाते में राशि आने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

उन्होंने बताया कि केवल भेजने वाले (प्रेषक) को ही रिया मनी को धनप्रेषण

शुल्क देना होगा।

विश्वेशरन ने कहा कि हमारा उद्देश्य

बैंकिंग सेवाओं से वंचित और कम बैंकिंग सेवाओं के दायरे में शामिल लोगों की

अड़चनों को दूर करना है। हम अब रिया मनी ट्रांसफर के साथ साझेदारी में 25

हजार स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय धनप्रेषण सेवा शुरू कर रहे हैं। इसे

धीरे-धीरे बढ़ाकर 1.65 लाख से अधिक स्थानों वाले हमारे समूचे नेटवर्क को

इसमें शामिल कर लिया जाएगा।

वहीं, रिया मनी ट्रांसफर के

मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इग्नेसियो रीड ने कहा कि कंपनी की लगभग 200

देशों में मौजूदगी है। उन्होंने बताया कि धन प्रेषण खंड में इसकी 22 फीसदी

बाजार हिस्सेदारी है। रीड ने कहा कि ‘हम पिछले 10 वर्षों से भारत में काम

कर रहे हैं। आईपीपीबी के साथ इस साझेदारी से हमें उम्मीद है कि भारत में

हमारी मौजूदगी वाले स्थानों की संख्या लगभग 30 फीसदी बढ़ जाएगी।

उल्लेखनीय

है कि भारत की 65 फीसदी आबादी सीमित वित्तीय बुनियादी ढांचे वाले ग्रामीण

इलाकों में रहती है। इन परिवारों को अपने अंतरराष्ट्रीय आवक प्रेषण धन को

निकालने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। आईपीपीबी और रिया की साझेदारी

से लोगों को अपने दरवाजे पर बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बढ़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें