मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

भारत की बुद्धि, कौशल और युवा शक्ति से विश्व में अपनी अलग पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मध्य भारत के सबसे बड़े उद्यमशील उत्सव "ई-समिट 2024" में शामिल हुए मुख्यमंत्री

भोपाल,

9 फरवरी । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत बुद्धि, कौशल

और युवा शक्ति से विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। हमारे युवा कम लागत

एवं सीमित संसाधनों में भी अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य कर सफलता प्राप्त

कर सकते हैं। मध्यप्रदेश और देश के युवा सारे प्रश्नों और समस्याओं का हल

ढूंढने में सक्षम है। युवा शक्ति के योगदान से प्रदेश और देश आगे बढ़ रहा

है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार देर शाम भोपाल के मेनिट

परिसर में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े उद्यमशील उत्सव "ई-समिट 2024" को

संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई समिट 2024 की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएँ

दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था

कि 21वीं सदी भारत की होगी। इस दिशा में हमारी युवा शक्ति का योगदान

सराहनीय है। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के सपनों की उडा़न में कोई कमी नहीं

छोड़ेगी।

एमएसएमई विभाग के सचिव पी नरहरि ने कहा कि यह

कार्यक्रम प्रतिष्ठित रूप से उभर कर सामने आया है। प्रदेश में इस तरह के

कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करते हुए गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

स्टार्ट अप के क्षेत्र में प्रगति हुई है। मध्यप्रदेश देश के अग्रणी

राज्यों में शामिल है। स्टार्ट अप के कार्यक्रमों को बढ़ावा देते रहेंगे।

प्रदेश में उद्यमियों के लिए कई सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम में मेनिट के डायरेक्टर करूणेश कुमार शुक्ला और सीएआई एमपी

स्टार्टअप श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी, उद्यमी, विशेषज्ञ और विद्यार्थी

उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें