मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश में भारत का शानदार आगाज़, पुरुष टीम प्री-क्वार्टर में, महिला टीम विजयी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश में भारत का शानदार आगाज़, पुरुष टीम प्री-क्वार्टर में, महिला टीम विजयी

ओंटारियो। भारत ने वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय पुरुष टीम ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि महिला टीम ने भी अपने पहले मुकाबले में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम, जिसमें गुरवीर सिंह, युशा नफीस और आर्यवीर दीवान शामिल हैं, ने ग्रुप-5 के पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 3-0 से हराया। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने फ्रीक बोनेमा, जेस्पर हेम्पेनियस और क्विंटन वैन एस की चुनौती को आसानी से पार कर लिया।

इसके बाद ब्राजील के खिलाफ मुकाबले में गुरवीर सिंह की जगह पूरव रांभिया को टीम में शामिल किया गया। पूरव, युशा और आर्यवीर की तिकड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्राजील के बर्नार्डो जॉर्ज गुइमारेस, मैथियस फ्राबेटी और विगो हेंड्रिक्स को भी 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।

महिला वर्ग में भी पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने जीत से शुरुआत की। सान्वी कलंकी, अनिका दुबे और रुद्र सिंह की टीम ने चीनी ताइपे को 3-0 से मात दी। अब भारत का अगला मुकाबला ग्रुप-4 में मलेशिया से होगा।

महिला टीम की स्टार खिलाड़ी अनाहत सिंह, जिन्होंने एक दिन पहले विश्व जूनियर व्यक्तिगत खिताब जीता था, को शुरुआती मुकाबले में आराम दिया गया।

टूर्नामेंट में अन्य प्रमुख टीमों ने भी दमदार शुरुआत की।

मेजबान कनाडा की महिला टीम ने अपने पहले मैच में नाइजीरिया को सीधे गेम में हराया, जबकि जापान की पुरुष टीम ने कनाडा को मात दी। दूसरी ओर, गत चैंपियन मिस्र ने भी अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए महिला वर्ग में ब्राजील और पुरुष वर्ग में नीदरलैंड तथा न्यूजीलैंड को हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें