टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत
सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी भारतीय टीम को आखिरी मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया सात विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी और मैच हार गई। वहीं, कंगारू टीम ने आखिरी मैच जीतकर अपनी साख बचाई तो भारत ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर देता।
घटिया फील्डिंग
भारतीय टीम की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक उतनी अच्छी नहीं रही। किस्मत के धनी ग्लेन मैक्सवेल को दो बार जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। जब मैक्सवेल 19 रन के स्कोर पर थे जब युजवेंद्र चहल की गेंद पर वह कैच तो हुए लेकिन वह नो-बॉल थी। इसके बाद पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने मैक्सवेल का कैच छोड़ा। मैक्सवेल नें 36 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
महंगे गेंदबाज
भारतीय टीम से सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। सभी ने जमकर रन लुटाए। यहल ने चार ओवर्स में 41 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। वहीं, शार्दुल ने भी जमकर रन लुटाए। उन्होंने बिना विकेट लिए 43 रन खर्च किए, जबकि दीपक चाहर ने 34 रन लुटाए।
8 दिसंबर 2019 को आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच गंवाने के बाद भारत जीत के रथ पर सवार था। तब से आज तक टीम इंडिया, श्रीलंका (2-0), न्यूजीलैंड (5-0) और ऑस्ट्रेलिया (2-1) के खिलाफ सीरीज अपने नाम कर चुका है। फरवरी 2019 में न्यूजीलैंड से हेमिल्टन टी-20 गंवाने के बाद विदेशी सरजमीं पर भारत 11 मैच बाद हारा है।





