मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली में भारत-लेसोथो वार्ता, विकास सहयोग और क्षमता निर्माण पर फोकस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नई दिल्ली में भारत-लेसोथो वार्ता, विकास सहयोग और क्षमता निर्माण पर फोकस

नई द‍िल्‍ली। भारत और लेसोथो के बीच मजबूत संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 30 जुलाई को हुई इस बैठक में दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट किया, ''भारत और लेसोथो के बीच जॉइंट बाइलेटरल कमीशन फॉर कोऑपरेशन की छठी मीटिंग 30 जुलाई को नई दिल्ली में हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव (ई एंड एसए) जनेश कैन और लेसोथो के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध मंत्रालय के प्रधान सचिव थाबांग लेखेला ने की।''

जायसवाल ने बताया क‍ि बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की गई।

खास तौर पर विकास सहयोग, क्षमता निर्माण, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने चल रही विकास साझेदारी से जुड़ी पहलों की प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और संस्थागत सहयोग के माध्यम से लेसोथो की विकास संबंधी प्राथमिकताओं को समर्थन देने वाले क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर भी विचार किया।

दोनों पक्षों ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने यह भी माना कि मानवीय संकटों और प्राकृतिक आपदाओं का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए आपसी तालमेल और समन्वित प्रयास बहुत महत्वपूर्ण हैं।

भारत और लेसोथो ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर के उन मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिनमें दोनों देशों की समान रुचि है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें