मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के वसंत कुंज में इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के सदस्यों की हुई बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (आईआईसीसी) ने

दिल्ली के वसंत कुंज और उसके आसपास रहने वाले अपने आजीवन सदस्यों के लिए एक

बैठक का आयोजन किया। इसमें वसंत कुंज, वसंत विहार, मालवीय नगर, गुरुग्राम

आदि से सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में 100 से अधिक आजीवन सदस्यों ने भाग

लिया। बैठक का उद्देश्य सामुदायिक संबंधों को मजबूत करना और भविष्य की

योजनाओं पर चर्चा करना था।

मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया

इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरेशी शामिल हुए। साथ ही

विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएम खान, कलीमुल हफीज, सिकंदर हयात, एडवोकेट

इरशाद अहमद, प्रो अफरोजुल हक और डॉ मुजफ्फर अहमद मौजूद थे। डॉ. वारिस अहमद

खान, मुबीना अबरार, शम्स हुदा हिजाजी, शफीक कुरेशी, आरिफ हुसैन, सफिया

बेगम, प्रो. रीता सिन्हा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम का

आयोजन वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के आजीवन सदस्य

डॉ. एम. रहमतुल्लाह ने किया। वक्ताओं ने आईआईसीसी के विकास और सुधार के लिए

नेतृत्व और दूरदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आईआईसीसी के

लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सिराजुद्दीन कुरेशी और एसएम

खान जैसे पदाधिकारियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें