मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

भारत बहुत तेजी से ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत बहुत तेजी से ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में एक एडवांस सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) फैसिलिटी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आज के दिन को एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विश्व की सबसे बड़ी और सफल एआई समिट के बाद आज हम यहां एक और ऐतिहासिक पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं। जहां एआई समिट ने दुनिया को भारत के एआई सामर्थ्य से परिचित कराया, वहीं आज का दिन टेक्नोलॉजी लीडरशिप को लेकर भारत के कमिटमेंट का एक और प्रमाण है।

उन्होंने कहा, "बहुत दूर की बात नहीं है कि 10-11 वर्ष पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा बहुत कम होती थी। जब टेक्नोलॉजी की बात आती थी तो हमारी चर्चा आईटी सेक्टर के आसपास ही होती थी, लेकिन अब भारत हार्डवेयर के क्षेत्र में खुद को सशक्त कर रहा है। भारत की भूमिका ग्लोबल चेन में मजबूत होने वाली है। भारत बहुत तेजी से ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा है। मैं माइक्रोन की पूरी टीम को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार और सभी इंजीनियर एवं वर्कर को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, "माइक्रोन टेक्नोलॉजी की यह फैसिलिटी भारत के नए मिजाज का शानदार उदाहरण है। आज का भारत पॉलिसी से लेकर प्रोडक्शन तक किस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, यहां पर दिखता है। जून 2023 में इस फैसिलिटी के लिए एएमयू साइन हुआ है। सितंबर 2023 में साणंद में इसकी ग्राउंड ब्रेकिंग हुई। फरवरी 2024 में यहां पर पायलट फैसिलिटी में मशीनें लगने लगीं। आज फरवरी 2026 में इस फैसिलिटी में कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो गया।"

उन्होंने बताया, "जो भी इस सेक्टर को देखते और समझते हैं, वह इसके मायने जान सकते हैं।

दुनिया के विकसित देशों में भी एडवांस प्राइसिंग जैसे समझौतों को 3 से 5 साल लग जाते हैं, लेकिन भारत ने कुछ ही महीनों में इसे क्लियर कर दिया। जब नियत साफ हो और निष्ठा देश के तेज विकास के प्रति हो, तब नीतियां भी स्पष्ट बनती हैं और निर्णयों में भी गति आ ही जाती है।"

उन्होंने माइक्रोन के नेतृत्व का भी विशेष आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें