मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

भारत विकासशील से विकसित देश बनने की राह पर अग्रसर: मनीषा कायंदे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत विकासशील से विकसित देश बनने की राह पर अग्रसर: मनीषा कायंदे

मुंबई। महाराष्ट्र में भारत की जीडीपी वृद्धि और मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

मनीषा कायंदे ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो आर्थिक सुधार किए गए हैं और जिस तरह की विकास दर हम देख रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि देश एक विकास की ओर बढ़ चुका है।

मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन भारत निश्चित रूप से विकसित देश बनेगा।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

मनीषा कायंदे ने कहा कि राहुल गांधी एक गैर-जिम्मेदार नेता हैं। राहुल गांधी भले ही नेता प्रतिपक्ष हों, लेकिन जब संसद में चर्चाएं शुरू होती हैं, तब वे अक्सर विदेश चले जाते हैं। ऐसे में उन्हें भारत की जीडीपी या अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

इसके अलावा, शिवसेना नेता ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब ईडी के अधिकारी कहीं जांच के लिए पहुंचते हैं, तो ममता बनर्जी घबरा क्यों जाती हैं।

मनीषा कायंदे ने कहा, "अगर ममता बनर्जी का रिकॉर्ड साफ है, तो उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें चाहिए कि वे संबंधित दस्तावेज सामने रखें और जांच में सहयोग करें। किसी के यहां ईडी की रेड पड़ना एक कानूनी प्रक्रिया है और हर किसी को कानून का सामना करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई को राजनीतिक रंग देना गलत है। अगर कोई निर्दोष है, तो जांच से सच अपने आप सामने आ जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें